मुजफ्फरनगर। स्व. इंदिरा गांधी और संजय गांधी के समर्थन में जेल गए सिसौली निवासी डा. ओमपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव में हुई हार पर राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की है। एक प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन बीते तीन दशक से पार्टी की दशा व दिशा किधर जा रही है, यह समीक्षा का विषय है। 2017 में नगर में रोड शो के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को एक सुझाव पत्र दिया था। पार्टी में मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर दिशाहीन और अनुभव हीन अवसरवादियों को प्राथमिकता दी गई है। यही पार्टी की दुर्दशा का कारण है।