बिजनौर सांसद का स्वागत किया
मीरापुर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद मलूक नागर शनिवार को नोएडा जाते समय थाने के निकट स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। वहां बसपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। नवनिर्वाचित सांसद ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। आरोप लगाया कि भाजपा ने मतगणना में हेराफेरी कर देश के बड़े नेताओं व पूर्व मुख्यमंत्रियों को हराया है। उनकी चौकसी के चलते बिजनौर में हेराफेरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों के लिये प्रदेश व केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। चंद्रपाल सिंह, राजकुमार, सतीश कुमार, संतोष सभासद, सादिक चौहान, डॉ इलियास अहमद आदि मौजूद रहे।