फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में सिखाए शूटिंग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में सिखाए शूटिंग के गुर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकादमी में आयोजित शिविर में युवाओं एवं बच्चों को शूटिंग के गुर सिखाए गए। अच्छा निशाना लगाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सरकुलर रोड स्थित शूटिंग एकादमी में बच्चों एवं युवाओं ने शूटिंग की बारीकियां सीखीं। नितिन मेहंदियान, ध्रुव राठी, प्रत्यक्ष, युवराज सिंह ने शानदार निशाना लगाया। इन सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शाखा निदेशक दीपक बालियान ने बताया कि कैंप का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को शूटिंग के प्रति जागरूक करना है। शिविर में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर एयर पिस्टल एवं एयर राइफल वाल्थर का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर संस्थापक भगत सिंह तोमर, सनुज बालियान, मनीष अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें