फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौला गांव के जंगल में पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौला गांव के जंगल में पुलिस ने की छापामारी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने जौला गांव के जंगल में छापा मारकर करीब डेढ़ कुंतल गोमांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक ग्रामीण युवक को गिरफ्तार किया। चार युवक मौके से भागने में सफल हो गए। गढ़ीसखावतपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने शुक्रवार को अपराह्न करीब 3 बजे जौला गांव के जंगल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ कुंतल गोमांस, गौकशी के उपकरण, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि बरामद किया। पुलिस ने घटना स्थल से गांव जौला निवासी सुक्खा पुत्र इश्तकार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गौकशी करने वाले चार ग्रामीण युवक पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी से मीट का सेंपल करवाने के बाद उसे जमीन में दबवा दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें