बुढ़ाना। डॉ. संजीव बालियान की जीत के बाद कस्बा तथा देहात क्षेत्र में भाजपाइयों के चेहरे खिल नजर आए जबकि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजीत सिंह की हार के कारण उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी की फैक्ट्री पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। एक बार फिर केन्द्र में भाजपा की सरकार आने पर मिठाई बांटी गई। चेयरपर्सन बाला त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी, विनीत कात्यान, संगीत गर्ग, राजेश संगल, पुनीत, शुभम शर्मा मौजूद रहे। गांव परासौली में भी भाजपाइयों ने जश्न मनाते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रंजीत सैनी, भोपाल शर्मा, गोपाल मौजूद रहें। दूसरी ओर रालोद मुखिया व गठबंधन प्रत्याशी चौ. अजीत सिंह की हार के कारण कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है। कस्बे से लेकर देहात तक उनके समर्थकों में सन्नाटा पसरा है।