जानसठ। भाजपा को देश में प्रचंड बहुमत मिलने और मुजफ्फरनगर की सीट से संजीव बालियान की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर गुलाल से होली खेली और विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रविंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, ब्रिजेश रस्तौगी, महेश चंद शर्मा, प्रवीन तंवर, सतीश खटीक, ऋतुराज गुर्जर, राजीव गुप्ता, रेखा प्रजापति, राजू भैया, आशुतोष, मनदीप छाबड़ा, रामधारी, सुभाष उपाध्याय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता दीपेश गुप्ता के चेंबर पर अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर खुशी मनाई। मौके पर सोनी गुर्जर, यशवंत कांबोज, कपिल चौधरी, प्रमोद सैनी, जितेंद्र तोमर, नरेश गुप्ता, दयाशंकर शर्मा, गजेंद्र सिंह, सुरेश सैनी, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, भुवन कुमार, संजीव गर्ग, भारत गुप्ता आदि शामिल रहे।