फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना प्रमुख सचिव ने गन्ना समिति का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना प्रमुख सचिव ने गन्ना समिति का निरीक्षण किया
विज्ञापन

खतौली। गन्ना एवं चीनी उद्योग प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेडडी ने शासन के निर्देशानुसार गन्ना समिति का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने समिति कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांव खानजहांपुर क्षेत्र में किसान के फार्म पर पहुंचकर गन्ने की फसल की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद है कि किसानों के लिए गन्ने की खेती में लागत को कैसे कम किया जाए और उनकी आय में वृद्धि किस तरीके से हो, इसके लिए प्रदेश में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा सर्वे की चेकिंग की जा रही है। यह सर्वे का कार्य गाजियाबाद से शुरू किया गया है। मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर में किया गया। इसके बाद सहारनपुर में सर्वे चेकिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर डा. दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, गन्ना समिति सचिव सुभाष चंद यादव, गन्ना शुगर मिल के जीएम डा. आशोक कुमार, गन्ना समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, मिल के गन्ना प्रबंधक एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें