फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी पर टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सोमवार को एडीएम को दिए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश के शहीदों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संबंध में जो कहा वह निंदनीय है। यह सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही है। मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी, जगदीश अरोरा, उमादत्त शर्मा, सलीम अहमद, मोहम्मद बिलाल, काजी मंसूर, बिलकिश चौधरी, जमील अंसारी, विनोद चौहान, सुशील झंकोर, आनंद अग्रवाल, महफूज राणा, इमरान अंसारी, सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें