दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल
खतौली। दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रविवार की सुबह गंगनहर कांवड़ मार्ग पर पटरी पर रेलवे के लोहे के पुल से आगे दो कारों की आपस में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों कारों में सवार लक्सर निवासी सतीश पुत्र नीरज, प्रदीप पुत्र दीपचंद, महेश पुत्र कालू, राजेश पुत्र हरिराम, राहुल पुत्र प्रवेश व संदीप पुत्र पंकज घायल हो गए। हादसे को लेकर दोनों कार चालकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हो गई थी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने चालकों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों चालक घायलों को कार में बैठकर मेरठ ले गए। घायलों को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।