छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किताबों का निशुल्क वितरण शुरू हो गया है। सोमवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव एमपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा, कोषाधिकारी मुन्नालाल ने छात्र-छात्राओं को किताबें वितरित की। प्राथमिक विद्यालय नया भवन नई मंडी एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय नई मंडी के छात्र-छात्राओं को किताबें दी गईं। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी डा. सविता डबराल, जिला समन्वय सर्व शिक्षा अभियान सुशील कुमार, प्रधानाचार्या रूचि एवं संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।