फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के पलटने से चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार के पलटने से चार युवक घायल
विज्ञापन

जानसठ। रविवार को गांव तिलौरा निवासी संदीप पुत्र ब्रजवीर अपनी बहन की सगाई लेकर भोपा क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा अपने परिजन विपुल पुत्र हंसवीर, जतिन पुत्र रवि, कपिल पुत्र सतेंद्र के साथ बोलेरो से जा रहे थे। गांव राजपुर के पास खेतों की चकरोड से निकले तो अचानक एक साइकिल सवार कार के सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घायल युवकों ने हादसे की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल संदीप को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें