हादसे में तीन युवक घायल
जानसठ। गांव गढ़ी-तिसग मार्ग पर भट्ठे के निकट दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। दो युवकों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया। सोमवार की शाम कस्बा निवासी जितेंद्र पुत्र सीताराम व गौरव पुत्र राजेंद्र गांव तिसग में निजी कंपनी के सिम बेचकर अपने घर लौट रहे थे। गांव गढ़ी स्थित भट्ठे के पास सामने से बाइक पर आ रहे सोनू पुत्र सुरेंद्र की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में जितेंद्र, गौरव व सोनू घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र व सोनू को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।