खतौली। मोहल्ला नई आबादी में रियाजूददीन का लकड़ी का गोदाम है। गोदाम में शीशम, चीड़ की लकड़ियां रखी हुई थीं। मंगलवार रात को गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर मोहल्ले के लोग जाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और फायरब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल पानी डालकर आग को काबू में किया। आग में गोदाम में करीब 40 हजार रुपयों की कीमत की लकड़ियां जलकर राख हो गईं। गोदाम में आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।