ग्रामीणों ने बाईपास बनाने की मांग की
जानसठ। ग्रामीणों ने बाईपास बनाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बृहस्पतिवार को गांव तालड़ा, बाजिदपुर कवाली के ग्रामीणों ने बाईपास की मांग करते हुए एसडीएम विजय कुमार व तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन देते हुए कस्बे के बाहर से बाईपास बनवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि कस्बे में घनी आबादी के बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग बनाना उचित नहीं है। वहीं, कस्बे में ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। हाईवे बनने से दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बना रहेगा। ग्रामीणों ने कस्बे के बाहर से बाईपास बनवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रधान रतन सिंह, सौरभ काकरान, मोहम्मद हारुन, अक्षय कुमार, अंकुर काकरान, अमित राठी, सुदेश खोकर, कपिल, प्रदीप मान, संदीप, हरेंद्र काकरान आदि मौजूद रहे।