जानसठ। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार हेतु पांच दिवसीय अध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में अध्यापकों को स्कूलों में छात्रों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अध्यापक को एक बुकलेट दी गई है, जिसमें छात्र की सभी जानकारियां उपलब्ध करेंगे। जिससे शासन भी छात्रों के शैक्षिक स्तर में सुधार की जानकारी रख सके। प्रशिक्षण देने वालों में विकास कुमार, हरपाल सिंह, रविंद्र कुमार, संजय कुमार रहे। मौके पर अजय अरोरा, विभूति सिंह, सारिका गुप्ता, शिवा कुशवाह आदि उपस्थित रहे।