फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बुढ़ाना। मानव अधिकारी दिवस के मौके पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेेश के क्षेेत्रीय प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित मानवाधिकारों के विषय में जानकारी दी। उपजिलाधिकारी डॉक्टर नितिन गौर ने स्कूल की छात्राओं को संविधान के अनुसार उनके अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मानवाधिकारों के विषय में विचार व्यक्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमगिरी स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा त्यागी, सतीश कुमार, सचिन गोयल व सचिन जैन सहित विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें