भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई
भोपा। कस्बे में सतीश धीमान के प्रतिष्ठान पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। हवन यज्ञ के साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी। जगदीश धीमान, सचिन कुमार, तरूण धीमान, मिंटू, सहेंद्र धीमान मौजूद रहे। उधर, जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश कुमार, विपिन कुमार, रविद्र सिंह व रमन सिंह ने विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की।