सुपरवाइजरों व बीएलओ को दिशा निर्देश दिए
जानसठ। एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक मेें मतदाता सूची में नए नामों को शामिल करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को डीएवी इंटर कालेज में एसडीएम विजय कुमार व तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र मीरापुर 16 के निर्वाचन कार्य को लेकर समीक्षा की तथा बीएलओ व सुपरवाइजर को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि 9 सितंबर रविवार को समस्त बीएलओ अपने बूथ पर बैठकर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं की वोट बनाएंगे। इसके लिए फार्म नंबर-6 भरा जाएगा। वहीं नाम काटने के लिए फार्म नंबर-7 व नाम परिवर्तन के लिए फार्म नंबर-8 भरा जाएगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।