आशाओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। तहसील में नगर एवं क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने अपनी मांगों लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को आशाएं एकत्र होकर तहसील में पहुंची। इन आशाओं ने सबसे पहले अपनी मांगों के समर्थन में तहसील में हंगामा व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आशाएं तहसील के सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। आशाओं का कहना था कि सरकार ने वादा किया था कि सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक उनको सरकारी नौकरी का दर्जा नहीं दिया गया है। आशाओं ने मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। आशाओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम अमित कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में आशा उषा, अनीता, बीना देवी, सरोज, पुष्पा, ज्योति, सुशीला, प्रतिभा, रेशमा, रेखा, सुमन, प्रमिला आदि आशाएं शामिल रहीं।