हत्याकांड के खुलासे को लेकर 14 को पंचायत
चरथावल। सैदपुर कलां गांव के छात्र को अगवा कर हत्या के मामले में खुलासे को लेकर 14 अगस्त को पंचायत करने का निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार को गांव में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि छात्र हर्षपाल को अगवा कर हत्या के मामले में नौ दिन बाद पुलिस की कार्रवाई का कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मामले में आसपास के इलाके के लोगों की बड़ी पंचायत बुलाई गई है। प्रधान नफीस, पूर्व प्रधान पति सहैल खुर्रम, विकास पाल, भाकियू नेता विकास शर्मा, पूर्व प्रधान कामिल, राजाराम पाल, प्रमोद, इंद्रजीत, तिलकराम मौजूद रहे।