फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने किसानों को छलने का काम किया है। यूपी में भाजपा ने जब चुनाव लड़ा तो किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इस उम्मीद में कई किसानों ने अपना बैंक ऋण नहीं चुकाया और जब सरकार ने किसानों के लिए कर्ज माफी की योजना शुरू की तो काफी किसानों को इस दायरे से बाहर कर दिया गया। ऐसे में किसानों को मोटा ब्याज देकर अपना ऋण बैंकों में चुकाने के लिए विवश होना पड़ा। संगठन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष राजेश यादव की गाजियाबाद में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी की निंदा करते हुए तत्काल बिना शर्त उनकी रिहाई कराने की मांग की गई। उन्होंने संगठन की ओर से एक ज्ञापन एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र को सौंपा। इसमें गन्ने का बकाया भुगतान मय ब्याज कराने, किसानों से सरकारी देय का भुगतान कराने के लिए दबाव नहीं बनाने, समितियों में ब्याज तीन प्रतिशत वसूलने, बिजली की बढ़ाई गई दरें वापस कराने की मांग की गयी। इस मौके पर सुभाष राणा, राजपाल सिंह, अंकुर राणा, दीपक सोम, हरपाल सैनी, नीटू राना, रामभूल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें