रोडवेज कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ
खतौली। उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ का चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता तथा रामस्नेही मुजफ्फरनगर डिपो व कुलदीप कुमार गंगोह प्रेक्षक की देखरेख में संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार, शाखा मंत्री ब्रहमसिंह बस स्टेशन, अमेशपाल शाखा अध्यक्ष, कमल सिंह शाखा मंत्री कार्यशाला बने। कार्यक्रम का संचालन संजय मोतला द्वारा किया गया। ताहिसदीन, सुनील कुमार, रामपाल स्टेशन इंचार्ज, सोरण सिंह, विकास कुमार, अजय कुमार, सौरभ सिंह, रामकुमार, ज्ञान सिंह, इंसार अहमद, अनोखेलाल आदि उपस्थित रहे।