फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में नीतू का दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर में कूदी विवाहिता का दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने गोताखोरों से गंगनहर के साथ सलावा झाल में भी विवाहिता की तलाश कराई। थाना नई मंडी की भरतिया कॉलोनी निवासी नीतू रानी उर्फ पूजा गृह कलह के चलते बुधवार को गंगनहर में कूद गई थी। पुलिस को पुल में मिले उसके बैग से सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से गंगनहर में नीतू के तलाश करा रही है। बृहस्पतिवार को भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मेरठ की सलावा झाल में भी नीतू को तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अब शुक्रताल से पीएसी के गोताखोरों के बुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें