रतनपुरी। रतनपुरी माता मनसा देवी मंदिर पर लगे मेले में विशाल इनामी दंगल का भी आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम ने किया। दंगल में रतनपुरी के गौरव उर्फ काला ने कैलाश नगर के अमर को 1100 रुपये की कुश्ती में पराजित किया। इसके अलावा समौली के सुमित उर्फ बूचा ने गांव डबल के बबलू को 2100 रुपये की कुश्ती में हराया। रतनपुरी के जौनी ने 2100 की कुश्ती में शामली के सहेंद्र को हराया। इनके अलावा रोहित डबल, अमरजीत अकलपुरा, बिट्टू सलावा ने अपनी-अपनी कुश्ती जीती। सभी कुश्ती रेफरी ओमप्रकाश चौधरी और मोनू सोम के निर्देशन में संपन्न हुई। दंगल देखने के लिए लोगों की भारी भीड़भाड़ रही।