छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर हर चुनौती का डटकर मुकाबला करें। खतरों के समय तुरंत 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करनी चाहिए। इसके अलावा 100 नंबर डायल करके भी वे पुलिस की सहायता ले सकती हैं। पुलिस को कॉल करने वालों के नाम गुप्त रखा जाएगा। सीओ ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं के साथ किसी प्रकार की घटना को तुरंत अपने प्राचार्य और अपने परिजनों को तुरंत बतानी चाहिए।