महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया
खतौली। तहसील सभागार में कोर पीसीआई व बाल विकास विभाग की ओर से विश्व महिला दिवस मनाया गया।
सीडीपीओ राहुल गुप्ता ने कहा कि शोषण का शिकार तथा बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जो अभद्रता करता है, वे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। बीएमसी हरिओम शर्मा द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आवाज उठाने पर बल दिया। तहसीलदार अमित कुमार महिलाओं द्वारा अत्याचार की शिकायत करने पर आरोपियों के विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। पीड़िता महिलाओं का पुलिस सहयोग करेगी। अध्यक्षता तहसीलदार अमित कुमार और संचालन बीएमसी हरिओम शर्मा व सीडीपीओ राहुल गुप्ता ने किया।