कालेज में प्रदर्शनी का आयोजन
खतौली। विशाल इंटर कालेज में बेबी टैलेंट शो, विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका चेयरमैन बिलकीस के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया । टैलेंट शो में स्कूल के अतिरिक्त बाहर के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी और क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी अदभुत प्रतिभा निभाई। कार्यक्रम में डा. कविता नागर, डा. अंकुर शर्मा, डा.नईम, डा. रविंद्र, मोहम्मद असजद आदि उपस्थित रहे। निर्णायकों के रुप में मीनाक्षी जैन, राजकुमार जैन, नवीन जैन, प्रमोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे। प्रबंधक एसएन अग्रवाल, प्रधानाचार्या शरदा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रंजना भसीन, इंदूबाला रस्तोगी, अध्यापकों का विशेष योगदान रहा।