फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में श्रद्धालु बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। शुक्रताल से गाजियाबाद लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु बाल बाल बचे। मंगलवार को गाजियाबाद निवासी पुष्पा देवी, कृष्णा देवी, सचिन अपने परिवार के साथ शुक्रताल आए। शुक्रताल से गाजियाबाद लौटते समय श्रद्धालुओं की कार जानसठ व मोरना मार्ग पर तालड़ा मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार श्रद्धालु बाल बाल बच गए। इस दौरान कार सवार श्रद्धालुओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें