तितावी। तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुरा मंदिर के पास 48 साल की महिला मंगलवार सुबह घने कोहरे में सड़क पार कर रही थी, तभी शामली से ओर से आ रहे रहे ट्रक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।