खतौली (मुजफ्फरनगर)। गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की वजह से जानसठ रोड, जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम से निकलने को लेकर ट्रक की साइड कार में लग गई। कार सवार युवक ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। इसे लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कार सवार और चालक को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान काफी लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलाया। इसके बावजूद दिनभर जीटी रोड और जानसठ रोड पर थोड़ी-थोड़ी देर जाम लगता रहा। जाम लगने से पैदल राहगीरों को काफी परेेशानी उठानी पड़ी। दिनभर वाहन रेंगते रहे। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।