फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल ने सोंटा में कराई गई स्प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

मंसूरपुर शुगर मिल के सौजन्य से मंगलवार को मच्छरों को मारने के लिए पूरे गांव में स्प्रे कराया गया। गांव सोंटा में पिछले एक महीने में बुखार से कई मौतें हो चुकी है और दर्जनों लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग ने गांव की नालियों में स्प्रे कराया था, लेकिन वह पर्याप्त नहीं था। स्थानीय मंसूरपुर चीनी मिल के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अपने स्तर से पूरे गांव में स्प्रे कराया। गांव सोंटा व नयागांव में स्प्रे कराया गया। शुगर मिल के वीपी अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि बुधवार को गांव दुधाहेड़ी व गांव खानपुर में स्प्रे कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें