मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल स्थित हनुमत धाम सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रधानाचार्यों ने कक्षाओं सहित विद्यालय परिसर एवं कार्यालय का निरीक्षण किया । छात्र और छात्राओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक क्षमता का परीक्षण किया। भवन तथा विद्यालय के चारों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। विद्यालय को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात कही। संभाग निरीक्षक मेरठ प्रांत रविंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह दूधली, सतीश कुमार बलवाखेड़ी आदि ने छात्र और छात्राओं को पर्यावरण, ऊर्जा, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के निर्वाह के साथ-साथ मानव प्रेम और जीव संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य ब्रह्म पाल तोमर आदि मौजूद रहे।