फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों व अभिभावकों की प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और अभिभावकों की प्रतियोगिता
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) ।
मेपल्स एकेडमी में दौड़, कूद, रस्सा कूद समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के बीच हुई प्रतियोगिता में अभिभावकों में शहनाज सैफी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंजू मित्तल दूसरे स्थान पर रहीं। अभिभावकों, बच्चों ने विभिन्न खेलों में जी जान से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रा जोया सैफी, जीनत सैफी की माता शहनाज सैफी ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा परी की माता अंजू मित्तल दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों और अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत अभिभावक मिलन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग, प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने आगंतुकों का स्वागत स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें