फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर तालाब में पलटा, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केंटर तालाब में पलटा, चालक समेत दो घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव सठेड़ी में बृहस्पतिवार देर रात लगभग दो बजे रुई से भरा केंटर तालाब में पलट गया। हादसे में चालक विपिन पुत्र रसिया और क्लीनर देवेंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासीगण अमरोहा घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक चालक विपिन गजरौला से रुई लेकर पानीपत जा रहा था। बृहस्पतिवार रात दो बजे नींद की झपकी आने पर केंटर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए तालाब में जा पलटा। केंटर के पलटने से तालाब में लगी सिंघाड़े के बेल को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। चालक विपिन और क्लीनर देवेन्द्र घायल हो गए। वहां से गुजर रही डायल 100 की पुलिस ने बमुश्किल दोनों को तालाब से बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें