जौली कांड के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी स्थित मोहल्ला नेहरू चौक निवासी सोहनवीर सिंह की दंगे के दौरान 2013 में हत्या कर दी गई थी। सोहनवीर सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हवन, यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। सोहनवीर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा ने कहा कि जो दर्द उन्होंने सहा है, वो किसी के लिए नहीं चाहते। वह दोनों समुदायों के बीच की खाई को पाटकर वह क्षेत्र में शांति सौहार्द कायम करने में जुटे हुए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, विरेंद्र प्रमुख, बाटू प्रधान सालारपुर, राजवीर सिंह अमीन, बिजेंद्र लंबरदार, बिन्नु, योगेश, देवेंद्र, बिजेंद्र लंबरदार, जयवीर सिंह, ओमवीर सिंह, पंडित रमेंद्र शर्मा, हरेंद्र, मास्टर इकबाल आर्य, सुमित, कर्णवीर सिंह, लाला वेदप्रकाश, अजय कुमार, मदन बालियान आदि उपस्थित रहे।