सड़क हादसे में तीन कार सवार घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। लक्सर निवासी सतीश कुमार पुत्र दीपचंद वर्मा अपने भाई आलोक वर्मा, भतीजे राहुल वर्मा के साथ अपनी मारुति कार से शुक्रवार दोपहर को दिल्ली जा रहे थे। गांव रायपुर नंगली के सामने पीछे से तेजी से आ रही स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार से सभी शीशे टूट गए। कांच के शीशे लगने से कार सवार तीनों को मामूली चोटें आई। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन भी लग गई थी। घायल बिना उपचार कराए सीधे दिल्ली निकल गए।