रालोद नेता जयंत चौधरी का स्वागत
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला मुबारिकपुर के स्ट्रीट गोल्डन पब्लिक में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का बिजनौर से लौटते समय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद हमेशा हर व्यक्ति के दुख और सुख में साथ रहती है। उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक ताकतों से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। जयंत चौधरी बिजनौर में पुलिस हिरासत में मारे गए यशवंत राठी के पीड़ित परिजनों से मिलकर लौट रहे थे। स्वागत करने वालों में अशोक प्रधान, सुधीर, राहुल राणा, आशु अहलावत, मोंटी, सुनील, कंवरपाल, प्रमोद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।