खतौली का ट्रेन हादसे पर शोक प्रकट किया
बुढ़ाना। खतौली ट्रेन हादसे में 23 लोगों की मौत और घायलों को लेकर आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कामना की गई। निरंजन स्वरूप मार्केट में दुकानदारों, विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं की शोक सभा का आयोजन हुआ। केंद्र सरकार से इस हादसे की विभिन्न एजेंसियों से जांच करवाने की भी मांग की गई। इस दौरान रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत, योगेंद्र कुमार, संदीप उजलायन, अनिल मुखिया, संजय राणा, गिरीश, लोकेश, डॉ. शिवराज, मनित, राजा आदि मौजूद रहे।