चरथावल। कस्बे में रोहाना मार्ग के निकट सीताबंशी मोहल्ले में योगेश की पत्नी गैस पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक गैस लीक होने से पाइप ने आग पकड़ ली। आनन फानन में लोगों से मौके से सिलेंडर को बाहर लाकर तालाब में फेंक दिया। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा। सूचना पर दमकल विभाग की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि लोगों से इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया था। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।