सिसौली। कस्बा सिसौली की लपरान पट्टी निवासी रणबीर के मकान में सोमवार रात्रि किसी कारण से आग लग गई। इस बीच रणबीर की आंख खुल गई और उसने परिवार के सदस्यों ने सुरक्षित निकलकर शोर मचाया। जिस पर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। जिन्होंने आग बुझाने के काफी प्रयास किया और फायर सर्विस को सूचना दी। रात्रि में ही फायर सर्विस की गाड़ी ने 3-4 घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू किया। रणबीर का परिवार बाल-बाल बचा। आग के कारण गंभीर हादसा हो सकता था। जब तक आग बुझाने में सफलता मिली, तब तक घर में रखा कीमती सामान टीवी, फ्रिज, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।