फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 प्रधान और 213 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली

विज्ञापन
बुढ़ाना के फुगाना गांव में शपथ लेते ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
15 प्रधान और 213 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी ने ऑनलाइन शपथ दिलवाई।
चुनाव में कोरम पूरा न कर पाने के कारण विकास खंड बुढ़ाना के 15 ग्राम प्रधान और 213 ग्राम पंचायत सदस्य शपथ नही ले सके थे। खाली पड़े सभी पदों पर चुनाव होने के बाद शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कोरोना महामारी के कारण सभी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ नहीं दिलवाई गई। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि सभी गांवों के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य अपने-अपने गांवों में उचित दूरी बनाकर एकत्र हुए। पूर्वाह्न 11.00 बजे ऑनलाइन सभी को एक साथ शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रत्येेक गांव में उस गांव के ग्राम पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें