मुजफ्फरनगर। कोहरे के कारण मुश्किलें खड़ी हो गई। करीब 15 घंटे लगातार कोहरे का असर रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री तक पहुंच जाने से ठंड बढ़ गई। दिन में धूप खिलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। सोमवार रात करीब आठ बजे छाए कोहरे का असर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तक रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर पर वाहन रेंगते हुए चले। जिले में कईं जगह हादसे भी हुए। रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार दिन का तापमान अधिक रहा। 2.6 डिग्री अधिक रहा।