चरथावल। कस्बे में प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और आस्था से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में देवी देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना की। पंडित सुभाष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नगर में शांति और खुशहाली के लिए यज्ञ कराया। लोगों ने कस्बे में फैल रहे पीलिया रोग से निजात दिलाने की प्रार्थना की। प्रमुख यजमान श्रीराम सिंघल और उनकी पत्नी सुमन रहे। पूजा पाठ के बाद महिलाओं ने कीर्तन में भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु भगवान की भक्ति में सरोबार हो गए। कमलेश, रुकमणी गर्ग, मीना, मंजू देवी निर्मला देवी आदि ने भजन प्रस्तुत किए। विनोद त्यागी, मोनू, नितिन वर्मा, सचिन, बिट्टू, दीपक शर्मा, संजू शर्मा मौजूद रहे।