फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार में निकाली गई डा. आंबेडकर की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बसेड़ा में रविदास मंदिर परिसर में रविवार को सुबह यज्ञ कर भंडारा किया गया, इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। पूर्व बसपा विधायक अनिल कुमार ने उद्घाटन के बाद कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अनुसूचित जाति ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए कार्य किए। सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, स्टेट बैंक के सामने से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। छपार में भी रविदास मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई। होली चौक से शुरू हुई शोभायात्रा हाईवे, गढ़ी बाजार होते हुए रविदास मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। गांव महरायपुर, बरला, दतियाना, परेई आदि गांवों में भी यज्ञ, हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। बसेड़ा में पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, राहुल, अमरजीत, रॉकी, सीताराम, संदीप, आशू, मोनू आदि व छपार में नरेंद्र, विजयपाल, पंकज, बब्लू, राकेश, महकार, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें