मां देवी का गुणगान किया
खतौली। चैत्र नवरात्र महोत्सव में मंगलवार को दुर्गा मंदिर, कैलादेवी मंदिर, देवी मंदिर, काली देवी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर मां का गुणगान किया। इसके अलावा महिलाओं ने व्रत रखकर अपने घरों में भी मंडली कीर्तन कर मां का गुणगान किया। मंदिरों में मंगलवार की सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी। मंदिरों में पूजा अर्चना के दौरान मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। इसके अलावा गांवों के मंदिरों में भी महिलाओं ने पूजा अर्चना कर मां का गुणगान किया।