सपा नेता के निधन पर दुख प्रकट किया
खतौली। रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह सपा नेता काजी जमील अहमद के निधन पर उनके शोकाकुल परिवार से मिले। उन्होंने सपा नेता के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन बिलकिस के पति सपा नेता काजी जमील अहमद का विगत दिनों ब्रेन हैमरेज होने से मौत हो गई थी। शनिवार को चौधरी अजित सिंह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बुढ़ाना रोड स्थित काजी फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेता के निधन पर दुख प्रकट किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनोज चौधरी, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, मौलाना मोहम्मद अली जौहर, काजी जिया, नौशाद मोनी, काजी नईम एडवोकेट, अजय जनमेजय, डा. मंसूर, इमरान सिद्दीकी, विकास बालियान, वकील मंसूरी आदि मौजूद रहे।