फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में इंटरमीडिएट का छात्र घायल, परीक्षा छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में छात्र घायल, परीक्षा छूटी
विज्ञापन

खतौली। छपार क्षेत्र के गांव गुमावटी निवासी इंटरमीडिएट के 17 वर्षीय छात्र अमरेज पुत्र महबूब बाइक से गांव गंगधाड़ी के इंटर कालेज कालेज में बृहस्पतिवार की सुबह प्रथम पाली में परीक्षा देने जा रहा था। जानसठ-खतौली मार्ग पर अचानक किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल करके सड़क पर घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई। बाइक से गिरने से छात्र अमरेज घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। छात्र के घायल होने से उसकी इंटरमीडिएट की परीक्षा भी छूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें