फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में खतरनाक रसल वाईपर सांप निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में खतरनाक रसल वाईपर सांप निकला
विज्ञापन

मोरना। थाना ककरौली परिसर में खतरनाक सांप रसल वाईपर निकलने से अफरातफरी मच गई। मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूरों ने सांप के डर से कार्य करना बंद कर दिया। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ कर गंगा खादर क्षेत्र में छोड़ दिया। थाना ककरौली परिसर के पूर्वी छोर पर दीवार आदि की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर जब मजदूरों की नजर भयानक सांप पर पड़ी तो वह डरकर भग खड़े हुए। सांप के निकलने से थाने में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के नत्थूसिंह की टीम ने खतरनाक सांप को पकड़ कर पेटी में बंद कर लिया। पकड़ा गया सांप खतरनाक प्रजाति रसल वाईपर बताया गया है। बताते हैं कि रसल वाईपर के काटने से मनुष्य की जान पर तुरंत खतरा उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें