फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में धावक अकरम ने बाजी मारी
विज्ञापन

खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में धावकों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह के द्वारा प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। वॉलीबाल में गांव भैंसी ने टीम प्रथम, अंबरपुर द्वितीय तथा चांदसमद की टीम तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में रतनपुरी प्रथम, भैंसी द्वितीय, मढकरीमपुर गांव की टीम तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में अकरम प्रथम, शाहरुख द्वितीय, सतेंद्र तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अजय बालियान प्रथम, कपिल द्वितीय, राहुल तृतीय, 800 मीटर दौड़ में टीटू सैनी प्रथम, विकास सोम द्वितीय, आदर्श तृतीय रहे। 1500 मीटर में अजय कुमार प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय, विशाल कुमार तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, सौरभ द्वितीय, अंकित तृतीय रहे। लंबीकूद में राहुल प्रथम, अनुज द्वितीय, सुनील तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में सूरज सिंह प्रथम, सौरव द्वितीय, सुंदर तृतीय, कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग में कपिल कुमार प्रथम, गजेंद्र द्वितीय, 63 किलो भार वर्ग में अश्वनी शर्मा प्रथम, मोहम्मद मुरसलीन द्वितीय, 74 किलो भार वर्ग में रोबिन कुमार प्रथम, जुबैर द्वितीय, 84 भार वर्ग में अवनीश राणा प्रथम, सौरव द्वितीय, 50 किलो भार वर्ग में गुलशन प्रथम, शक्ति द्वितीय, 56 किलो भार वर्ग में गजेंद्र प्रथम, अरुण द्वितीय, 62 किलो भार वर्ग में अश्वनी प्रथम, मोहित द्वितीय, 69 किलो भार वर्ग में मोहित प्रथम, राम अवतार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें