खतौली। जैन मंडी स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार रात ण्मोकार महामंत्र का पाठ किया गया। इस अवसर पर सभी के मध्य लक्की ड्रॉ निकालकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष वीर जैन संजीव कुमार जैन ने कार्यक्रम से पूर्व जैन गौरव स्मृति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. ज्योति जैन ने नववर्ष पर उपस्थित सभी को परोपकार करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। मंत्री कुलदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक जैन तथा अनुपम जैन रहे। नवीन जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, अंशु जैन, सारिका जैन, पारुल जैन, अरविंद जैन आदि उपस्थित रहे।